नए मरीजों की संख्‍या 57 हजार पार, नए मरीजों में आंध्र शीर्ष पर

नए मरीजों की संख्‍या 57 हजार पार, नए मरीजों में आंध्र शीर्ष पर

सुमन कुमार

देश में शुक्रवार की रात त‍क कोरोना के 57118 नए मरीज सामने आए हैं और इनका करीब 91 प्रतिशत हिस्‍सा देश के सिर्फ 13 राज्‍यों में सिमटा हुआ है। आंध्र प्रदेश में 10376, महाराष्‍ट्र में 10320, तमिलनाडु में 5881, कर्नाटक में 5483, यूपी में 4422, बिहार में 2756, बंगाल में 2496, तेलंगाना में 1986, असम में 1862, ओडिशा में 1499, केरल में 1310, दिल्‍ली में 1195, राजस्‍थान में 1153 और गुजरात में 1153 नए मरीज सामने आए हैं। देश में कोरोना जांच ने भी सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। 

देश में क्‍या है मरीजों की स्थिति

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार की देर रात तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या साढ़े पांच लाख के पास पहुंच गई है। अभी देश में कुल 565103 एक्टिव कोरोना मरीज हैं। दूसरी ओर ठीक हो चुके मरीजों का आंकड़ा ग्‍यारह लाख के पार पहुंच गया है। देश में 1094374 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं। देश में कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 64 प्रतिशत से ऊपर (64.53) है जबकि एक्टिव मरीजों की संख्‍या 34 प्रतिशत से नीचे (33.32) है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 36511 लोगों की मौत हो चुकी है यानी कुल मरीजों में 2.15 प्रतिशत को बचाया नहीं जा सका है। इनमें से करीब 70 प्रतिशत ऐसे हैं जिनकी मौत कोरोना के साथ-साथ किसी और बीमारी, जैसे की डायबिटीज, किडनी, लिवर आदि की वजह से हुई है। जहां तक देश में कुल कोरोना संक्रमित हुए लोगों का सवाल है तो देश में 1695988 कुल संक्रमित अब तक सामने आए हैं।

आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 57118 नए मामले सामने आए हैं और 764 लोगों की जान गई है। इसी अवधि में 36569 पुराने मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। देश में गुरुवार की रात तक 55078 नए मरीज आए थे।

देश में कितने टेस्‍ट

देश में कोरोना के टेस्‍ट की संख्‍या में शुक्रवार को गिरावट आई है। पिछले दिन के मुकाबले शुक्रवार को टेस्‍ट की संख्‍या में करीब सवा लाख की कमी हुई है। शनिवार को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार देश में एक दिन में 5 लाख 25 हजार 689 टेस्‍ट हुए हैं जबकि देश में कुल टेस्‍ट की संख्‍या एक करोड़ 93 लाख 58 हजार 659 पर पहुंच गयी है।

दुनिया के मुकाबले क्‍यों बेहतर स्थिति में है भारत?

शनिवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के एक करोड़ 78 लाख 88 हजार 237 मरीज हो गए हैं। पूरी दुनिया में एक करोड़ 12 लाख 49 हजार 015 मरीज ठीक हो चुके हैं और 6 लाख 85 हजार 547 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके हैं। अगर हम पूरी दुनिया के कुल मरीजों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या देखें तो ये करीब 62.88 प्रतिशत है। यानी भारत में ठीक होने वाले मरीजों की दर दुनिया के औसत से अब तक बेहतर है। इसी प्रकार कुल मरीजों में से मृतकों का आंकड़ा 3.83 प्रतिशत है और भारत में ये औसत सवा दो प्रतिशत से भी कम है। यानी इस मामले में भारत की स्थिति पूरी दुनिया से बहुत बेहतर है।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

किस राज्‍य में कितनी मौतें

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की वेबसाइट पर शनिवार को अपडेट किए गए डाटा के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 764 मौतें हुई हैं। कुल मौतों में से करीब 79 प्रतिशत सिर्फ 6 राज्‍यों में हुई हैं। इनमें से अकेले महाराष्‍ट्र में 265, तमिलनाडु में 97, कर्नाटक में 84, आंध्र प्रदेश में 68, बंगाल में 45 और यूपी में 43 मौतें हुई हैं। शेष 21 प्रतिशत मौतें देश के 20 राज्‍यों में हुई हैं। इनमें से दिल्‍ली में 27 जबकि गुजरात में 23 मौतें हुई हैं। इसके अलावा पंजाब में 16, तेलंगाना, बिहार में 14-14, जम्‍मू कश्‍मीर में 12,  राजस्‍थान 11,  मध्‍य प्रदेश में 10,  ओडिशा में 8, हरियाणा, असम, उत्‍तराखंड में 4-4, केरल, झारखंड, गोवा में 3-3, छत्‍तीसगढ़ में 2, और चंडीगढ़, अंडमान निकोबार आइलैंड, मणिपुर, पुडुचेरी में 1-1 मौतें हुई हैं।

इसे भी पढ़ें-

कोरोना वैक्सीन को लेकर एम्स डायरेक्टर ने दी बड़ी जानकारी

 

 

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

75720

63864

1349

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

329

214

5

अरुणाचल प्रदेश

670

918

3

असम

9814

30357

98

बिहार

17579

33358

296

चंडीगढ़ 

369

667

15

छत्तीसगढ़

2803

6230

53

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

412

686

2

दिल्ली

10705

120930

3963

गोवा

1657

4211

45

गुजरात 

14090

44907

2441

हरियाणा

6317

28227

421

हिमाचल प्रदेश 

1091

1459

14

जम्मू एंड कश्मीर 

7765

12217

377

झारखंड

6538

4314

106

कर्नाटक

72013

49788

2314

केरल

10517

13023

73

लद्दाख

302

1095

7

मध्य प्रदेश 

8668

22271

867

महाराष्ट्र 

150966

256158

14994

मणिपुर

927

1689

5

मेघालय

603

215

5

मिजोरम

165

247

0

नागालैंड

1053

635

ओडिशा

11182

20518

177

पुडुचेरी

1323

2100

49

पंजाब

     4999

10734

386

राजस्थान

11589

29035

674

सिक्किम

407

231

तमिलनाडु

57968

183956

3935

तेलांगना

16796

45388

519

त्रिपुरा

1630

3327

21

उत्तराखंड

2935

4168

80

उत्तर प्रदेश 

34968

48863

1630

वेस्ट बंगाल

20233

48374

1581

भारत में कुल मामले

565103

1094374

36511

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।